लेखनी कहानी -06-Oct-2022महापुरुषों- महानायकों को नमन भाग १ अटल अटल बिहारी वाजपेई२- सीडीएस विपिन रावत

__गांधी का अवतरण__

दो अक्टूबर जन्म लिया था 
पोरबंदर गुजरात में,
इस धरती का मान बढ़ाया
अट्ठारह सौ उन्हत्तर में।
भारत भूमि पे आ करके 
और बढ़ा दी शान रे।
 वंदे में था दम, वंदेमातरम।

मोहनदास करमचंद गांधी
था उनका पूरा नाम रे,
उन्नीस सौ तीस में दांडी मार्च कर 
और बढ़ाया सम्मान  रे।
भारत भूमि पे आ करके 
और बढ़ा दी शान रे।
वंदे में था दम, वंदेमातरम।

सन् उन्नीस सौ वयालीस में छेड़ा
भारत छोड़ो आंदोलन,
अंग्रेज़ों को मार भगाने की
एक छोटी सी कोशिश।
भारत भूमि पे आ करके
और बढ़ा दी शान रे।
वंदे में था दम, वंदेमातरम।

पिता इनके करमचंद जी
धर्मी माता पुतलीबाई,
सिद्धांत अहिंसा परमो धर्म का
तथ्यों को शाश्वत माना।
भारत भूमि पे आ करके
और बढ़ा दी शान रे।
वंदे में था दम, वंदेमातरम।

ब्याह हुआ तेरह की उम्र में
बन पत्नी कस्तूरबा आई,
संघर्ष किया भारत के हित में
मुश्किल से आजादी पाई।
भारत भूमि पे आ करके
और बढ़ा दी शान रे।
वंदे में था दम, वंदेमातरम।वंदे

अलका गुप्ता 'प्रियदर्शिनी'
लखनऊ उत्तर प्रदेश।
स्व रचित मौलिक व अप्रकाशित
@सर्वाधिकार सुरक्षित।
🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏

   17
12 Comments

RISHITA

20-Jan-2025 05:27 AM

👌👌👌

Reply

बहुत ही सुंदर सृजन और अभिव्यक्ति एकदम उत्कृष्ठ

Reply

Suryansh

14-Oct-2022 04:56 PM

बहुत ही उम्दा और सशक्त रचना

Reply